संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज चौकी के पास रविवार को फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मल्हारिया टोला स्थित एक बगीचे के पास कुछ युवकों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर फायरिंग कर दी गई, जबकि चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। हृदयपुर निवासी अनुज कुमार राम (23), पुत्र धेननुकधारी राम, बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने विवाद कर रहे युवकों से पूछताछ की तो आरोप है कि एक युवक ने पिस्तौल निकालकर दो से चार राउंड फायर कर दिए। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी, लेकिन चाकू (धारदार हथियार) से उनकी उंगली कट गई तथा बांह पर भी चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी दोकटी ने बताया कि चाकू से उंगली कटने की सूचना मिली है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।











