November 2, 2026 9:37 pm

बलिया समाचार: बैरिया तहसील दिवस में 30 से 35 मामले पहुंचे, पांच का मौके पर निस्तारण

। रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ पीएनपी न्यूज़ बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील परिसर में सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से अपर जिलाधिकारी (एडीएम) गुलशन पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसडीएम बैरिया शशि भूषण मिश्रा, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, बैरिया ब्लॉक के बीडीओ आदित्य कुमार सिंह, मुरली छपरा के बीडीओ शक्ति अख्तर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में करीब 30 से 35 मामले अधिकारियों के सामने आए। इनमें जमीन पर अवैध कब्जा, रास्ते से अतिक्रमण हटाने, भूमि की पैमाइश, खतौनी में नाम दर्ज कराने, भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्तों को दुरुस्त कराने, जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र तथा पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले शामिल रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। करीब पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में घोड़हरा नई बस्ती निवासी श्रीराम सिंह का मामला भी सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब तीन माह पहले बैरिया थाने में दर्ज गंभीर धोखाधड़ी और गबन के मामले में अब तक न तो विवेचना पूरी हुई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। फरियादी के अनुसार कैंटीन संचालन के दौरान करीब 46.97 लाख रुपये के गबन/फ्रॉड का आरोप है। आंशिक धनराशि वापस किए जाने के बावजूद शेष राशि लंबित है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, उच्चस्तरीय समीक्षा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं मामले में गवाह भीम कुमार साह ने भी सुरक्षा और निष्पक्ष विवेचना की मांग रखी। पुलिस से संबंधित शिकायत को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में भूमि और अतिक्रमण संबंधी शिकायतें आने से ग्रामीण क्षेत्रों में इन विवादों की गंभीरता सामने आई। अधिकारियों ने सभी फरियादियों को शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें