November 2, 2026 9:39 pm

बलिया समाचार:खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य जलयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के प्रसिद्ध संत श्री मुनिश्वरानन्द उर्फ खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित अतिद्वय रुद्र महायज्ञ के तहत रविवार को भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा आश्रम संकीर्तन नगर (श्रीपालपुर) से प्रारंभ होकर लालगंज होते हुए शिवपुर गंगा घाट तक पहुँची। जलयात्रा में खपड़िया बाबा एवं पूज्य स्वामी हरिहरानन्द जी की दिव्य तस्वीरों को सुसज्जित रथ-सिंहासन पर विराजमान किया गया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं धर्मानुरागी भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “खपड़िया बाबा अमर रहें” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शिवपुर गंगा घाट पर विद्वान आचार्यों सुदामा दुबे, अनिल उपाध्याय, योगेंद्र दुबे, श्रीराम दुबे, कमलेश दुबे, मिथिलेश दुबे, मानस मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, रामलला पाण्डेय, अनुज उपाध्याय एवं राममूर्ति पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। महायज्ञ के मुख्य यजमानों में कन्हैया सिंह, संतोष सोनी, पवन यादव, अंकित स्वर्णकार, राजेन्द्र यादव, अमित यादव, डॉ. हरीश तिवारी, हमेशा यादव, रामेश्वर यादव एवं हृदयानन्द मिश्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें धर्मवीर उपाध्याय, अमर सिंह, डॉ. राजेन्द्र मिश्र, गार्ड साहब, टुनटुन तिवारी, डॉ. हरीश सिंह, आनन्द दुबे, प्रहलाद यादव, राणाप्रताप सिंह, मैनेजर यादव, रामाशंकर यादव, बबलू सिंह, संतोष सिंह, संदीप यादव, पीयूष यादव, रंजय यादव, बिट्टू यादव, पप्पू पाण्डेय, शिवकरण मौर्य, विनोद सिंह, प्रमिल मिश्रा, पिंटू यादव एवं शैलेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में खपड़िया बाबा परिवार के सदस्य, महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें