खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में लोहरइया व बभनौली वेस्ट लहसनी के विद्यार्थियों को टी-शर्ट एवं लोअर वितरित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)
बलिया (यूपी) नगरा खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह के दिशा-निर्देश के क्रम में दिनांक 15 अक्टूबर, दिन गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय लोहरइया पर विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस के रूप में टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए। वितरण विशिष्ट बी.टी.सी. नगरा के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र प्रताप राही तथा सहायक अध्यापिका रिंकी, अमिषा सुजान, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान एवं अर्चना श्रीवास्तव के सौजन्य से किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बभनौली वेस्ट लहसनी के बच्चों को भी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार एवं सहायक अध्यापक अजय कुमार तथा रंजू चौहान के सहयोग से टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षकों द्वारा किए गए इस संवेदनशील प्रयास से बच्चों में खुशी और उत्साह देखा गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की।











