November 2, 2026 8:50 pm

बर्थडे पार्टी के बहाने किशोरी को सोनभद्र से राजस्थान ले जाकर बेचा, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

. रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र। मानव तस्कर एक किशोरी को बर्डथे पार्टी मनाने के बहाने वाराणसी ले गए। वहां से राजस्थान ले जाकर बेच दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मानव तस्करी के रैकेट को पकड़ा है।किशोरी को बेचने की आरोपित कोन थाना क्षेत्र के खराैंधी गांव निवासी काजल उर्फ मंजू और उसके प्रेमी मीरजापुर के चुनार थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी विपिन को गिरफ्तार किया है।

 

पांच अन्य आरोपितों को चिह्नित किया है, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। बरामद हुई किशोरी को उसके स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया है।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने गुरुवार की शाम कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होेंने बताया कि नौ फरवरी को नगर की रहने वाली एक महिला ने आकर सूचना दी कि एक माह पूर्व उसकी 17 वर्षीय पुत्री को कुछ लोग बहलाफुसला कर ले गए।

 

उसके बाद से उसकी पुत्री नहीं लौटी। इस पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। आरोपितों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाले गए। विवेचना में पता चला कि कोन के खरौंधी गांव की निवासी काजल उर्फ मंजू वर्तमान में नगर के अंबेडकर नगर में रह रही थी। उसके साथ उसका प्रेमी मीरजापुर का विपिन रहता था। दोनों का किशोरी के घर आना जाना शुरू हुआ।इसके बाद दोनों उसे बर्थडे पार्टी के बहाने वाराणसी ले गए। सीओ ने बताया कि वहां तीन अन्य लोग मिले जो उसे आगरा ले गए। फिर वहां दो अन्य लोग वहां मिले जो लड़की को राजस्थान ले गए। वहां किशोरी को आरोपितों ने करीब एक लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद प्राप्त रुपये को आपस में बाट लिया।

 

सीओ ने बताया कि किशोरी को राजस्थान में शादी के नाम पर बेचा गया। कोतवाली पुलिस ने विवेचना के दौरान काजल और उसके प्रेमी विपिन को गिरफ्तार किया है। पांच अन्य चिह्नित आरोपितों की तलाश की जा रही है। पत्रकारवार्ता के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज व अन्य शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें