November 2, 2026 10:42 pm

बक्सर: एनएच-922 पर तेज रफ्तार पर लगे लगाम, सड़क सुरक्षा को लेकर अमित कुमार पाण्डेय ने जताई चिंता

अहिरौली मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल; जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

बक्सर। जिले में एनएच-922 पर सड़क सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। अहिरौली मोड़ के समीप गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय अंकित पासवान की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय शिवम पासवान घायल हो गया। दोनों औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव के निवासी थे। इस घटना के बाद दैनिक समाचार पत्र सेहत सार स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र के जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक बंदर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित पासवान की निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शिवम पासवान का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि एनएच-922 से गोलंबर चौराहे तक विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवाजाही रहती है। ट्रक, बस, कार, मोटरसाइकिल और टेम्पो चालकों को सड़क पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इस मार्ग से छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और आम नागरिक भी गुजरते हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस से अपील की कि संबंधित मार्ग पर नियमित वाहन जांच, गति नियंत्रण और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाए। जरूरत के अनुसार चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जाएं। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार रहने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें