*रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रामपुरा ,जालौन । नवविवाहिता युवती ने बंद कमरे में फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त विवरण के अनुसार रामपुरा नगर की मोहल्ला गांधी नगर निवासी राखी पत्नी रवि वाल्मीक उम्र लगभग 22 वर्ष ने गुरुवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अपने मकान के कमरे में दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने जब उसे फांसी पर झूलते देखा तो वह किसी तरह दरवाजा पार कर कमरे में गए और उन्होंने फांसी पर झूल रही राखी को नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बताया जाता है कि मृतक का मायका जनपद महोबा के ग्राम नुनेरा में है। उसका विवाह गत वर्ष अप्रैल में हुआ था । सूचना पाकर रामपुरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार ,वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह मय हमराही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचे व शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।











