भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय निर्माण एवं अन्य संगठन आत्मक कार्यक्रमों एवं 31 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से प्रत्येक मंडल के 100 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
पीएनपी न्यूज़
आगर मालवा। भाजपा किसान मोर्चा जिला की बैठक सागर गार्डन में मंगलवार की शाम 6 बजे आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार,पुर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह यादव, कैलाश गवली, हरिनारायण यादव,विधायक लालजीराम मालवीय, मुरलीधर पाटीदार, लक्ष्मण सिंह कांवल, डॉ मोहनलाल मकवाना,लालसिंह राजपूत, भरत प्रजापत, मेहरबान सिंह आदि उपस्थित थे। व अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने की। बैठक के पुर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी और मां भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत मोर्चा पदाधिकारी ने किया। जिसमें विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिला स्तरीय बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।
आयोजित बैठक में संगठन के निर्देशों अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 31 तारीख को, जिले के सभी बूथ ,केंद्र पर आयोजित होगा। जिसमें पार्टी की मनसा अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जी देश के किसानों से विशेष रूप से संवाद करेंगे। जिस कार्यक्रम में सभी छोटे-बड़े किसान प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण में शामिल होंगे। ताकि वह भारत के किसानों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स के साथ अपने विचार व्यक्त कर सकेंगे। किसान मोर्चा संयुक्त मिलकर इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के बीच प्रधानमंत्री के विचारों को सुनवाने का प्रयास करें। और बड़ी स्क्रीन लगाकर अधिक से अधिक संख्या में किसान शामिल हो। इसके लिए हर बूथ पर बनाई गई मन की बात के प्रभारी इस पर अवश्य चिंता करें। यह बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने संबोधित करते हुए कही। बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी श्री शंकरलाल पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम किसान भाइयों के साथ सुनना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल का किसान लाइव स्क्रीन के माध्यम से जुड़कर किसान हितेषी विचारों को सुनेंगे। किसान मोर्चा का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, मोर्चा के कार्यकर्ता जिले के सभी 14 मंडल में योजना को लेकर प्रभावी तैयारियां प्रारंभ करें और बड़ी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम को सर्वव्यापी बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
पुर्व विधायक लालजीराम मालवीय ने कहा की मनकी बात कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की किसानों की योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। पुर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने कहा की किसान मोर्चा के कार्यकर्ता विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रहे झुठ के भ्रम को दूर किसानों के बीच जाकर करना है जबकि हमारे केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसने कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को संचालित कर रही है कार्यकर्ता योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक किसान को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। पुर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह यादव, कैलाश गवली, लक्ष्मण सिंह,हरिनारायण यादव आदि अतिथियों ने भी संबोधित किया। बैठक में मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। बैठक का संचालन तुफानसिंह चौहान ने किया व आभार उपाध्यक्ष विनय दुबे ने माना।यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।











