| रिपोर्टर योगेश यादव PNP News Maharashtra
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विरार में शादी से इनकार पर खूनी खेल: प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां को उतारा मौत के घाट, खुदकुशी की कोशिश
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है, जहां शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घायल कर आत्महत्या करने की भी कोशिश की।
घर में घुसकर किया हमला
यह सनसनीखेज घटना विरार पश्चिम के न्यू वीवा कॉलेज के पास स्थित पूनम आकांक्षा बिल्डिंग में दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय नैंसी मिश्रा और उनकी 45 वर्षीय मां सरिता मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी युवक का नाम शिवम उपाध्याय बताया जा रहा है।
दो साल से था प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार, आरोपी और युवती के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। बीती रात शिवम अपने परिवार के साथ शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर पहुंचा था, लेकिन मां-बेटी ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया।
गुस्से में बना कातिल
इसी बात से बौखलाए आरोपी ने अगले ही दिन घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
खुद को भी किया घायल
वारदात के बाद आरोपी ने ब्लेड से खुद को घायल कर आत्महत्या की कोशिश की। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस जांच में जुटी
बोलींज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दोहरे हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से सबूत जुटाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती असहिष्णुता और गुस्से के खतरनाक परिणाम को उजागर करती है।











