November 2, 2026 8:09 pm

पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु परिवार परामर्श दिवस का आयोजन किया गया

पत्रकार योगेश यादव
पी एन पी न्यूज़
कानपुर नगर: थाना अरौल में 23 मार्च, 2025 को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में महिला संबंधी पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु परिवार परामर्श दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना अरौल द्वारा पुलिस व परामर्श समिति के सहयोग से पति-पत्नी के 4 जोड़ों की काउंसलिंग कराई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान थाना प्रभारी अरौल, ग्राम प्रधान मकनपुर, प्रधानाचार्या, एसआर मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरौल समेत परामर्श समिति के सदस्यों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना और उन्हें आपसी मतभेद भुलाकर रिश्ते को पुनः सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

जनवरी 2025 से अब तक परिवार परामर्श समिति व थाना अरौल पुलिस द्वारा कुल 11 दंपतियों के विवादों को सुलझाकर बिखरते परिवारों को बचाया गया है।

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि वे सभी के सुखद और स्वस्थ दांपत्य जीवन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने जनता से इस पहल में सहयोग करने और अपने परिवार को सुखी बनाने का आग्रह किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें