November 2, 2026 9:40 pm

पंचायत समिति धारूहेड़ा के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक कल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 23 अक्टूबर दीपक तिवारी

 

पंचायत समिति धारूहेड़ा के अध्यक्ष दलबीर सिंह के विरुद्ध प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला सचिवालय के कमरा नं. 202 ए में 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में पंचायत समिति धारूहेड़ा के सभी सदस्यों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। एडीसी राहुल मोदी ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1944 की धारा 62 व हरियाणा पंचायती राज नियमावली 1995 के नियम 10(3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

एडीसी ने बैठक के आयोजन को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। बैलेट पेपर तैयार करवाने और मतदान की पूर्ण तैयारी को लेकर नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार उप अधीक्षक कार्यालय कार्यकारी अभियंता पंचायती राज पवन कुमार, पंचायत चुनाव सहायक राजेंद्र सिंह सहायक खंड कार्यालय बावल देवेंद्र यादव सहित अन्य संबंधित की विभिन्न कार्यों को लेकर जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें