Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार भागड नाल पुलिया के नीचे मंगलवार क के सुबह गुरुवार सुबह एक नवजात शिशु का शव क्षत्रिय लोगों ने देखा। इसके बाद से इसकी फोटो फेसबुक पर शेयर होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह में कूड़ा कचरा में शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर, नवजात का शव मिलने से लोग कई तरह के कयास लगाने लगे। क्षत्रिय लोगों का कहना है कि रानीगंज बाजार मे कई अपने-अपने घर में अवैध नर्सिंग होम चल रहे हैं जिसमे अवैध भ्रूण हत्या से लकर नवजात शिशु की हत्या हो रही है।
बलिया पुलिस ने बताया आज दिनांक -01.04.2025 की सुबह समय लगभग 09.00 बजे बैरिया थानान्तर्गत रानीगंज बाजार बिबी टोला पुल के पास नाले के बगल ( रानीगंज) में एक नवजात शिशु मृत दशा में मिला, देखने से लग रहा कि पिछली रात कोई रख दिया है ।मृत शिशु के शव को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।











