November 2, 2026 10:44 pm

नेहरू और राव अभय सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प; कैप्टन ने समर्थकों संग दी श्रद्धांजलि

हरियाणा/रेवाड़ी – चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की पुण्यातिथि पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू पार्क व राव अभय सिंह चौक पर माल्यार्पण करते हुए दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन अजय सिंह यादव ने दोनों महापुरुषों श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की पंडित जवाहर लाल नेहरू व राव अभय सिंह दोनों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने भारत को एक आधुनिक और औद्योगिक देश बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण देश बनाया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने भारत में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किए। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जैसे संस्थानों की स्थापना की। उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध जैसे कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे परियोजनाओं की शुरुआत की, जिससे देश के विकास को गति मिली। उन्होंने भारत की विदेश नीति को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, जिससे देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई सुधार किए। उन्होंने बाल अधिकारों के लिए भी काम किया और उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि मेरे पिता राव अभय सिंह ने अपना पूरा जीवन अहीरवाल के विकास और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। वे एक सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की। उनके योगदान को अहीरवाल की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने अहीरवाल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके प्रयासों से अहीरवाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का विकास हुआ। आज उनकी पुण्यतिथि पर, हम उनके आदर्शों और मूल्यों को याद करते हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलने और अहीरवाल के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेते हैं। आज के दिन देश के महापुरूषों को स्मरण करते हुए हमें यह शपथ लेनी चाहिए इनके बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए सेवा भावना से आमजन की खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। हम सभी अपने अहम् और स्वार्थ को त्याग कर एक आदर्श समाज की स्थापना करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है जो कि प. जवाहरलाल नेहरू व् राव अभय सिंह को हमारी सच्ची श्रद्घाजंलि होगी। इसके अलावा राव अभय सिंह B.Ed कॉलेज में भी स्व राव अभय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें मुख्य रूप से चेयरपर्सन शकुंतला यादव ने राव अभय सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें