धारूहेड़ा (रेवाड़ी): संवाददाता डॉ राजकुमार यादव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी हरियाणा के सेक्टर 6 में एक नाबालिक लड़की ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है 14 साल की छात्रा आठवी कक्षा में पढती थी लेकिन स्कूल की फीस नहीं भरने के चलते उसका स्कूल छुडवाया दिया था। इसी से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है। थाना सेक्टर छह पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनों सोप दिया है।
थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी जिले के गांव बेलवा रागनियां के रहने वाले अखिलेश सेक्टर 6 में किराए पर रहता है वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था जबकि उसकी पत्नी सेक्टर 6 में वही रेहडी लगाती है ।
छात्रा ने लगाया फंदा: परिजनो ने बातया कि जब वे घर आये तो उसकी नाबालिक बेटी रिंकू 14 फंखे से लटकी मिली । परिजनों ने उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन जहां पर सोमवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।
सेक्टर 6 थान ने पोस्टमार्टम करवाया‘ पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी । फिलहाल सामान्य करवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि यह भी सामने आई है वह पढना चाहती था उसकी फीस नहीं भरने के चलते उसका स्कूल छूट गया था।











