Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी 4जून रिपोर्टर दीपक तिवारी
धारूहेड़ा नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। नपा चेयरमैन कँवर सिंह व सचिव मोहित खुद फील्ड में उतर गए हैं।
दरअसल, कस्बे के गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले पूरी तरह से कीचड़ एवं गंदगी से भरे हुए हैं। इन्हें अच्छी तरह से साफ करवाने के लिए सचिव मोहित सुभाष चौक पर व चेयरमैन कँवर सिंह बास रोड पर मौका देखने पहुंचे। शहर के गंदे पानी की निकासी जहां सही तरह से नहीं हो रही थी, उन जगह को चिन्हित किया गया, ताकि मानसून के मौसम में जगह-जगह जलभराव न हो, इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए।
नपा चेयरमैन कँवर सिंह ने बताया कि शहर के सभी नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। वहीं सचिव मोहित ने बताया कि शहर के सभी नाले कीचड़ एवं गंदगी से भरे हुए हैं, उनकी सफाई कारवाई जा रहीं हैं। इन्हें 15 दिन में साफ करवा दिया जाएगा। कस्बा में जलभराव न हो, इसके लिए ग्रासरूट पर काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नालों में कचरा न डाले और शहर को साफ रखने में सहयोग करे।











