November 2, 2026 8:07 pm

दूषित पानी पीने को विवश है सोमा के ग्रामीण

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत बुधवार को सुदूर वनवासी क्षेत्र सोमा ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा के संवर्धन तथा सोनभद्र में तेंदुआ सफारी एवं कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल का मुद्दा उठाया। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट को बताया। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन एवं हर घर नल योजना के बावजूद आज भी उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

 

उन्हें आज भी पीने के लिए नाले, नालों और तालाबों के पानी को कपड़े से छानकर उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा ने मौके पर ही जिलाधिकारी एवं जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि वनवासी क्षेत्रों के लोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं, तो यह शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता है। संदीप मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही सोमा ग्राम पंचायत के लोगों को पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर व्यापक जन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, विजय चौहानबिंदु खरवार, मुखलाल चेरो, सुष्मिता धनगर, दिनेश चेरो, नागेंद्र धनगर, आकाश, राज, राधा, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें