November 2, 2026 8:07 pm

दस करोड़ की लागत से रामपुरा गोहन मार्ग का होगा चौड़ीकरण

*रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*क्षेत्रीय विधायक ने किया भूमिपूजन*

रामपुरा, जालौन । रामपुरा से गोहन तक सड़क चौड़ीकरण योजना को अमलीजामा पहनाते हुए क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों वी भारी जन समुदाय के बीच भूमि पूजन किया।
बुधवार को माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने रामपुरा पहुँचकर रामपुरा से गोहन तक 12.250 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उक्त सड़क का निर्माण 982.20 लाख रुपए की लागात बनकर तैयार किया जायेगा। सड़क निर्माण का भूमिपूजन करते हुए विधायक ने बताया कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क की स्वीकृति प्रदेश सरकार से कराई गई हैं। रामपुरा से ऊमरी होते हुए गोहन तक 12.250 किलोमीटर व 7 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए 982.20 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। सड़क के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को जिला मुख्यालय तक आने जाने के लिए वाहनों का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक श्री निरंजन ने सपा बसपा की पिछली सरकारों पर तंग करते हुए भ्रष्टाचार एवं अराजकता की सरकार बताया उन्होंने कहा की सबसे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सेवा सुरक्षा सुशासन की सरकार आई है इन 8 वर्षों में विकास की गंगा वही है। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने सभी क्षेत्रों में वर्णनीय विकास किया है। विधायक श्री निरंजन जी माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कराए गई विकास कार्य का भी उल्लेख किया।
उक्त सड़क के भूमिपूजन में विधायक मूलचन्द्र निरंजन के साथ विधायक प्रतिनिधि महेश राजावत,सुनील शर्मा ,मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति, लोक निर्माण विभाग के एई विशाल सिंह यादव, जेई हर्षित ,जेई पुनीत , विजय द्विवेदी,अमित पुरवार, पिंकी त्रिपाठी, सचेन्द्र सिंह सेंगर, हरेंद्रसिंह चंदेल ,आनंद तिवारी, नरेंद्र प्रजापत, गजेंद्र सिंह गोहन ,बबलू डिकोली, कमलेश पाठक ,शिवकुमार सिंह गौर, प्रदीप गौरव,हिमांशु चिरवारिया सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें