November 2, 2026 8:09 pm

*थाना प्रभारी ने दी सख्त हिदायत आगामी त्योहारों में ड्रिंक एंड ड्राइव करते मिले तो बाइक के साथ बाइक चालक युवकों का होगा लाइसेंस निरस्त*

गुढ़। जैसे कि आपको बता दे की श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर एवं पुलिस अधीक्षक मुख्या हिमाली पाठक के मार्गदर्शन में गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने आज देर शाम नेशनल हाईवे 39 पर बाइक सवार को साथ-साथ फोर व्हीलर वाहनों के भी ड्रिंक एंड ड्राइव के चेकिंग अभियान चलाया गया जहां कई टू व्हीलर वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते मिले जहां पर उन पर ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत मामला दर्ज करते हुए उनकी बाईकों को जप्त करते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही की गई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि आगामी दो दिनों होली का त्योहार रहेगा जिसमें गुढ़ पुलिस पूरी तरह से पूरे गुढ़ क्षेत्रों में मुस्तैद रहेगी और जहां भी जो भी ड्रिंक एंड ड्राइव करते बाइक सवार के साथ फोर विल्हर वाहन मिलेंगे उन सभी वाहन चालकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को जप्त करते हुए और युवक के लाइसेंस के निरस्ती करण पर कार्रवाई करते हुए उसके लाइसेंस को निरस्त करने का कार्य किया जाएगा तो इसलिए जो भी वाहन चालक हैं जो भी युवक दारू पीकर वाहन चलाते पाए गए तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और लगातार यह कार्यवाही आगामी दो दिनों तक जारी रहेगी इसलिए सभी आम नागरिकों से यह निवेदन है कि कोई भी व्यक्ति दारू पीकर वाहन न चलाएं नहीं उसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
Ashish Kumar Mishra

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें