Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्टर मोहम्मद आसिफ
ड्यूटी से लौट रहे हैं शाही थाने मे तैनात कांस्टेबल वाजिद हुसैन की शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई मूल रूप से मुरादाबाद के मुंडा पांडे निवासी हेड कांस्टेबल वाजिद की तैनाती शाही थाने में थी, उनका परिवार बरेली में रहता है कभी कभी ड्यूटी पूरी करने के बाद परिवार के पास आ जाते थे , शुक्रवार रात 10:00 बजे शाही से बरेली आ रहे थे रास्ते में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अग्रास शंकर रोड, ए एन ए कट के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाजिद को अस्पताल पहुंचाया गया जहा डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर बरेली में शोक सलामी दे के राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को पैतृक गांव मुंडा पांडे भेज दिया जहां उनका दफन (अंतिम संस्कार) ईशा की नमाज़ के बाद किया जायेगा











