सरगुजा संभाग हेड ध्रुव जायसवाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैकुंठपुर (कोरिया):कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग में नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपते हुए डॉ. बलवंत सिंह को जिला कोरिया (बैकुंठपुर) का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद से ही जिला अस्पताल परिसर समेत पूरे जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों और आम नागरिकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।
निजी निवास पर पहुंचकर दी बधाई
डॉ. बलवंत सिंह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण करने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जूनापारा बैकुंठपुर निवासी शहीद अशरफी के साथ अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिकों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. बलवंत सिंह के निजी निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान फूलों का हार व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा
मुलाकात के दौरान शहीद अशरफी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बलवंत सिंह का प्रशासनिक और चिकित्सीय अनुभव जिले के लिए बेहद लाभप्रद सिद्ध होगा। उन्होंने शुभकामना संदेश देते हुए कहा, “आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग को नई दिशा
अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर
जिला अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और मैदानी कर्मचारियों ने भी इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं पहुंचाई जा सकेंगी। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि जिला अस्पताल बैकुंठपुर में सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक समाजसेवी, अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











