November 2, 2026 8:51 pm

डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रेवाड़ी, 05 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, कार्यालय, विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर हरित रेवाड़ी के निर्माण में सहयोग करें। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने पर भी बल दिया।इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, जिला वन अधिकारी दीपक चंदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधरोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें