सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज नगर के पूर्वी किनारे पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर इधर काफी समय से जाम लगता रहा किन्तु कुछ वर्ष पूर्व से कोयले की सप्लाई बहुत ही अधिक मात्रा में बढ़ गई है और लगभग हर आधे घंटे या इससे भी कम समय में ही मालगाड़ी का आवागमन लगा रहता है और रेलवे गेट बन्द हो जाता है। जिससे तमाम आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी कभी जब कोई एम्बुलेंस किसी भी मरीज को लेकर इमरजेंसी में अस्पताल जा रही होती हैं और उसी समय रेलवे गेट बन्द हो ऐसी स्थिति में मरीज को सही समय पर अस्पताल पहुंचना आवश्यक होता है फिर भी नहीं पहुंच पाता है मोटर गाड़ियों की लम्बी कतारें लग जाती हैं।ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए कि एक ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए जिससे आवागमन सुगमतापूर्वक चल सके।
कमलेश तिवारी
8858174920
Views: 74











