November 2, 2026 5:54 pm

ट्रक की टक्कर से मां-बेटी गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर.

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार शाम ट्रक के धक्के से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों स्कूटी से पुसौली से रॉबर्ट्सगंज कस्बे की ओर जा रही थी।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। करमा थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी 29 वर्षीय वंदना त्रिपाठी पत्नी अवधेश त्रिपाठी, अपनी पुत्री नौ वर्षीय समीक्षा के साथ सोमवार की शाम करीब स्कूटी से राबर्ट्सगंज जा रही थी।

 

इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक उरमौरा के पास सड़क पार करते समय ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कालेज अस्पतला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों मां बेटी पुसौली में किराए का मकान लेकर रहती थी। लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि मामले में दोनों की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें