Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा, 5 सितम्बर जिला रिपोर्टेड दीपक तिवारी
धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेडा में टीचर डे खास अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद छात्राओं ने अध्यापकों के सम्मान में “शुभ स्वागतम” गाकर स्वागत किया। वहीं विद्यार्थियो ने सभी अध्यापकों को सम्मान देकर इस दिन को और खास बना दिया है।
इस मौके पर डीपीसी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत में हर साल शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में पथ-प्रदर्शक होते हैं। वे हमें सिर्फ पढ़ना-लिखना ही नहीं सिखाते, बल्कि अच्छे अनुशासन, संस्कार और जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं। जैसे दीपक अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाता है, वैसे ही शिक्षक अज्ञान को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
गौरतलब है कि आकेडा गाँव के स्व. कप्तान नन्दराम का शिक्षको से बहुत लगाव था। वह दिन में एक बार स्कूल में जरूर जाते थे और उनकी समस्या के निदान के लिए प्रशासन से हल करवाते थे। उन्होंने स्कूल में क्लास रूम बनवाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। कप्तान नन्दराम के पुत्र अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान महावीर यादव ने इस दिन को खास बनाने के लिए गाँव के शिक्षको को पेन के सेट स्मृति स्वरूप देकर सम्मानित किया और उन्हें टीचर डे की बधाई दी।
इस दौरान स्कूल की प्रिन्सिपल डॉ सुविरा यादव, शिवराज सिंह प्रवक्ता, अमीर सिंह, ललित कुमार सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।











