November 2, 2026 8:11 pm

जेल अधीक्षक पर आरोप लगाने वाली महिला डिप्टी जेलर का नैनी ट्रांसफर, उठ रहे सवाल

  • वाराणसी जिला जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने 13 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन 16 मार्च को ही उनका तबादला नैनी जिला कारागार में कर दिया गया, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं।

मीना कन्नौजिया ने जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर अभद्रता, बदसलूकी और शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जेल परिसर में कर्मचारियों के सामने भद्दी टिप्पणियां कीं। इससे पहले भी एक महिला डिप्टी जेलर उमेश सिंह पर अभद्रता का आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन मुख्यालय में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले पर मीना कन्नौजिया कैमरे के सामने भावुक हो गईं और उन्होंने दोबारा सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। उनके अचानक तबादले से कई लोगों में नाराजगी है और प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब लोग सरकार और जेल प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें