November 2, 2026 7:00 pm

जुम्मे के अंतिम नमाज के दिन जरूरतमंद लोगों को किट बांटें समाजसेवी (विनोद सिंह)

नित्यानन्द सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया ।समाजसेवी विनोद सिंह के द्वारा जुम्मे के अंतिम नमाज को मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी गई।रमज़ान के पाक महीने में ईद-उल-फितर के आगमन से पहले नगर पंचायत बैरिया में अपने आवास और छोटी मस्जिद के बाद बडी मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में हजारों से अधिक जरूरतमंद लोगों को किट बांटे गये। उन्होंने ईद के मौके मुसलमान बंधुओं को तोहफा देते हुए उन्हें ईद के पर्व पर खुशियां देने का काम किया है। विनोद सिंह ने नगर पंचायत बैरिया में जरूरतमंदों की ईद को रोशन करने के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत बैरिया के हजारों से अधिक जरूरतमंद परिवारों को ईद की किट भेंट की।इस अवसर पर विनोद सिंह ने कहा कि लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद से

मन को शांति मिलती है। आगे भी लोगों की मदद करने की बात कही। कहा कि मैंने खुद अनुभव किया है जरूरत मंद गरीबों की सहायता करने वाले लोग हमेशा ईश्वरीय आशीर्वाद पाने के भागीदार बनते हैं। गरीबों की निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्ति उन्नति के पथ पर निरंतर गतिमान रह कर समाज में एक नया मुकाम हासिल करते हैं। उन्होंने
कहा कि समाज में अच्छे कार्यों को करने का जज्बा मन में रखने वाले लोगों को गरीब और असहायों की सहायता के लिए उनका पहल स्वागत योग्य है।
उन्होंने आगे कहा कि खुशियाँ बांटने से बढ़ती है और जब आप अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करते हैं तो उससे रूहानी सुकून मिलता है। उन्होंने सभी से ईद के दौरान उन पड़ोसियों और गरीबों का ख्याल भी रखने की अपील की, जो अपनी मुफलिसी के कारण ईद के सारे जरुरी इमदाद नहीं खरीद सकते। मौके पर मनोज पासवान, पातीराम पासवान, दुर्गेश पासवान, टोन पासवान, लड्डू यादव, सभासद मनोज कुमार, सभासद वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव, अलीमुद्दीन ,तबरेज आलम, अख्तर आलम, बृजेश यादव, राजन सिंह,मदन मियां खुर्शीद मियां, गुड्डू मियां ,राजा अली आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें