November 2, 2026 8:10 pm

जिला आबकारी अधिकारी को श्रद्धालुओं ने दी शिकायत मंदिर के सामने खुली थी शराब की दुकान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– दुर्गा देवी मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने का मामला

– आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी भेजी शिकायत

बदायूं जनपद उत्तर प्रदेश

नगर के प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर के पास खुलने जा रही देसी शराब की दुकान हटवाने को लेकर मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में मंदिर के श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था इसके बाद बुधवार को मंदिर कमेटी के पदाधिकारी समेत श्रद्धालुओं ने जिला आबकारी अधिकारी को शराब की दुकान हटवाने के लिए शिकायत दी है जिला आबकारी अधिकारी ने इस संबंध में अपने अधीनस्थ से मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
शहर के पुरानी चुंगी टिकटगंज दुर्गा माता मंदिर मठिया के निकट खुल रही देसी शराब की दुकान को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है दुर्गा देवी मंदिर के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप के साथ बुधवार को श्रद्धालुओं ने जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत की जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में वह मामले की जांच कराएंगे उनसे अभी तक किसी ने भी मंदिर के समीप देसी शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं ली है अगर दुकान खोलने का कोई बैनर लगा है तो उसे संबंध में जांच के बाद कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
मंदिर समिति के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने कहा कि अगर प्रशासन ने मंदिर के समीप देसी शराब की दुकान हटाने का जल्द निर्णय नहीं लिया तो इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी व जिला प्रशासनिक अधिकारियों को पक्षकार बनाकर जनहित में विधिक कार्रवाई को न्यायालय की शरण ली जाएगी तथा दुकान हटबाने को व्यापक स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा।
बुधवार को मंदिर समिति के पदाधिकारी ब श्रद्धालुओं ने आबकारी अधिकारी से मुलाकात की साथ ही मुख्यमंत्री को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की।

PNP News जितेन्द्र कुमार यादव बदायूँ उतर प्रदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें