November 2, 2026 8:51 pm

जनपद हमीरपुर से स्वीकृत खंड को जालौन से संचालित करा खनन माफिया 

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उरई के अधिकारी रोकने के स्थान पर कर रहे है सहयोग

खनन अधिकारी व प्रशासन ने साध रखा मौन

उरई(जालौन)। दबंग मौरंग माफियाओं की जबरन जिले की सीमाओं की बंदिश को तोड़ने का काम किया जा रहा है आपको बता दें कि बुंदेलखंड में मौरंग का खेल बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है शासन के द्वारा जिलों को अलग अलग राजस्व का लक्ष्य दिया जाता है जिसकी पूर्ति के लिए एक जिले से दूसरे जिले की सीमा भी सील की जाती है लेकिन हमीरपुर से संचालित मौरंग खंड घुरौली चंदवारी 26/8 स्वीकृत है। जिसका संचालन कुलदीप तिवारी नामक व्यक्ति कर रहा है जबकि उक्त खंड को हमीरपुर से ही संचालित होना चाहिए लेकिन दबंग माफिया इसको जालौन की सीमा से धडल्ले के साथ निकासी कर यहां के राजस्व को चूना लगाने काम करता हुआ देखा जा रहा है। सूत्रों की अगर मानें तो हमीरपुर प्रशासन को उक्त पट्टा धारक पर कार्रवाई करनी चाहिए जो नहीं कि जा रही है। जालौन के अधिकारियों को भी यह अवैध कार्य वैध दिखाई दे रहा है । हमीरपुर के मौरंग खंड घुरौली चंदवारी को जालौन के रास्ते से निकासी कर रहे माफियाओं के आगे जालौन प्रशासन नतमस्तक दिखाई दे रहा है । प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रकों की निकासी उरई के मुहाना गांव के पास से हो रहा है। हमीरपुर के घरोली चंदवारी मौरंग खंड संख्या 26/8 के रास्ते को यदि बंद नहीं किया गया तो झगड़े की संभावना पनपती दिखेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।दबंग माफिया के द्वारा जो अवैध रास्ता तैयार किया गया इसमें कहीं न कहीं जिला खनिज अधिकारी जालौन की मौन स्वीकृति दिखाई दे रही है तभी लंबे समय से जिलों में सरकार द्वारा लगाई गई बंदिश को तोड़ा जा रहा है और दूसरी ओर जिला खनिज अधिकारी की चुप्पी इस बात की तस्दीक करती है । माफियाओं द्वारा मौरंग खंड घुरौली चंदवारी से मुहाना आने के लिए नदी की जलधारा को रोककर कच्चा पुल का निर्माण किया गया जो अवैध माना जाता है राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अनुसार नदी की बहती धारा को रोककर खनन करना अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त खनन माफिया ने जालौन की सीमा के अंदर अवैध बालू बम्प लगा रखे जो सड़क के किनारे लगाये है।जिसकी प्रशासन द्वारा कोई परमीशन भी नहीं है।

PNP NEWS से रिपोर्टर रितिक कुमार की खास रिपर्ट

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें