November 2, 2026 7:58 pm

*छात्राओं में स्वच्छता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुई वेश प्रतियोगिता* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बताते चले कि लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 17 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में छात्राओं के मध्य वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने कहा कि वेश का महत्व हमारी संस्कृति, समाज और व्यक्तिगत पहचान में बहुत अधिक है। यह हमें अपनी पहचान, संस्कृति और मूल्यों को दर्शाने में मदद करता है और हमें आत्मविश्वास और सकारात्मकता की भावना प्रदान करता है वेश प्रतियोगिता के प्रमुख के रूप में आचार्या जया मिश्रा उपस्थित रहीं। निर्णायक के रूप में डॉ0 सीमा मिश्रा, शिवम शर्मा, पुष्पलता बाजपेई, रश्मि दीक्षित, आशीष अवस्थी, करुणेश बिहारी लाल श्रीवास्तव एवं अनुश्री अग्रवाल का योगदान रहा छात्राओं को विद्यालय वेश की पूर्णता एवं वेश की स्वच्छता के आधार पर अंक प्रदान किए गए। वेश प्रतियोगिता में कुल 974 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयनित छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

PNP NEWS से रिपोर्टर अनिल कुमार की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें