November 2, 2026 10:41 pm

छठ घाट का उद्घाटन विधायक पुत्र निशांत यादव के कर कमलों द्वारा संपन्न 

रेवाड़ी 29 अक्टूबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा कस्बे के गांव मालपुरा गांव कौशिक कॉलोनी, गढ़ी रोड, गांव – मालपुरा स्थित नव-निर्मित छठ पूजा घाट का शुभ उद्घाटन सोमवार की शाम विधायक श्री लक्ष्मण यादव के सुपुत्र श्री निशांत यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर गांव मालपुरा के सरपंच मलखान गुर्जर , उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, ठेकेदार हरफूल सिंह, डॉक्टर उमेद यादव, जनहित कल्याण समिति के अध्यक्ष के के पाण्डेय जी एवं के गणमान्य नागरिक, स्थानीय महिलाएँ एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात घाट पर विधायक सुपुत्र द्वारा पूजा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। उद्घाटन के पश्चात श्री यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का एक अद्भुत उदाहरण है, जो सूर्य उपासना एवं पर्यावरण संरक्षण दोनों का संदेश देती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में घाट का और सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सदस्यों — श्री सोनू,श्री अंकित तिवारी, श्री धीरज आदि ने विधायक पुत्र का स्वागत किया एवं क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का समापन छठ गीतों की मधुर ध्वनि और सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें