धनंजय सिंह | चंदापुर / रायबरेली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायबरेली के थाना चंदापुर क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला क्या था?
ग्राम जनई में 11 अक्टूबर की रात 11 बजे आपसी विवाद में रौनक सिंह उर्फ खटका ने अपने ही चाचा नरसिंह उर्फ ददन सिंह को धक्का दे दिया था। धक्का लगने से बुजुर्ग गिर पड़े और सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मु0अ0सं0 0070/2026 धारा 105 BNS के तहत केस दर्ज हुआ था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
मुखबिर की सूचना पर थाना चंदापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित हत्यारोपी रौनक सिंह उर्फ खटका पुत्र जयसिंह निवासी जनई को कल रात 8 बजे चंदापुर-जनई रोड पर मुड़ावीर बाबा मंदिर के पास से धर दबोचा।
आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
थाना चंदापुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है। वहीं न्युक्ति नये थाना अध्यक्ष राजीव सिंह की कुशल नेतृत्व में 8 घण्टे में आरोपी हुआ गिरफ्तार











