November 2, 2026 8:07 pm

ग्राहक पंचायत में जीएसटी, MRP व एक्सपायरी डेट पर चर्चा

रेवाड़ी, 6 अक्‍टूबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई द्वारा परिचय वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया। यह कार्यक्रम प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा एवं जिला संघ चालक रामावतार गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार द्वारा किया गया।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा ने संगठन के इतिहास, परिचय एवं कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विचारधारा को मूल स्तर पर लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव ने संगठन के लक्ष्यों और आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता जैसे विषयों पर जानकारी दी और उपभोक्ताओं के हित में सरकार द्वारा बनाए गए नियमों जैसे जीएसटी, एमआरपी, एक्सपायरी डेट पर चर्चा की। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने का संदेश दिया।जिला संघ चालक रामावतार गौतम ने संगठन के साथ जुड़कर दायित्वपूर्ण कार्य करने की अपील की तथा संगठन की संरचना और उसके कार्यों के बारे में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में रामनिवास, विजय सिंह, अनिल कुमार, दिनेश, मोनू यादव, राहुल यादव, अशोक कुमार, सुरेश त्यागी, विनोद, रामकिशोर, महेश कुमार, नरेश कुमार, अमित, धीरज शर्मा, संजीव यादव, अंकित, नरवीर, उमेश भारद्वाज, तरुण, जोली, नरेंद्र, भूपेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, श्रवण कुमार, संजय ठाकुर, बिहारी लाल, यशपाल, अभय सिंह, देवेंद्र, कैलाश, हंसराज, जसपाल, रमेश सचदेवा, यशपाल, राजेश, राकेश, अजय यादव, दिनेश कुमार, राम अवतार, अतुल, अनिल, संजीव, सचिन, राकेश सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष विपिन धींगरा ने सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें