November 2, 2026 8:48 pm

ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने का मंत्री श्रवण कुमार ने दिया निर्देश, एक सप्ताह में आवास पूरा कराने पर जोर

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बक्सर। ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति और पात्र लाभुकों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को जिला अतिथि गृह, बक्सर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में आवास योजनाओं, मनरेगा, VB-G RAM-G योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका और सोशल ऑडिट से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आवास योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री ने भूमिहीन लाभुकों को जल्द भूमि उपलब्ध कराने और मनरेगा के तहत देय मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आवास योजनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों का निर्माण भी शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। सर्वेक्षण में पात्र पाए जाने के बावजूद लाभुकों की सूची में नाम शामिल नहीं होने वाले व्यक्तियों के मामलों की विशेष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सरकारी सहायता से वंचित न रहे। VB-G RAM-G योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण हाट भवनों के निर्माण के साथ वृक्षारोपण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया। पौधों की बेहतर देखभाल और उनके जीवित रहने को सुनिश्चित करने के लिए वन पोषकों को समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया गया। वहीं, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को जल्द चालू कराने और उनका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी कर प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें