*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लखीमपुर खीरी। नवरात्रि के समापन पर विजयदशमी पर्व के अवसर पर सोमवार को गोला क्षेत्र के अलीगंज नहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच श्रद्धालु प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी और थाना प्रभारी अंबर सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनकी देखरेख में प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण और सकुशल विसर्जन सम्पन्न कराया गया विसर्जन स्थल पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से विसर्जन कराने में सहयोग किया। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।











