November 2, 2026 9:06 pm

कोसली: जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक अनिल यादव ने सुनी आम जन की बात

कोसली, तहसील संवाददाताअमन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विधायक अनिल यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर आमजन की शिकायत पर शासन-प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी व्यक्ति की वाजिब शिकायत की अनदेखी ना की जाए।

विधायक अनिल यादव सोमवार को अपने रेवाड़ी कार्यालय में कोसली हलका के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की राह पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने आम जनता की आवाज को और अधिक बुलंद किया है। अब अधिकारी हर सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर में जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी प्रकार सभी विधायक और मंत्री भी सार्वजनिक समस्याओं का निराकरण करवा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव स्वयं जन शिकायतों को सुन कर उन पर असरदार कार्यवाही करवा रही हैं। सरकार का यही मकसद है कि नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े। आज के जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक अनिल यादव ने सभी नागरिकों की बात को ध्यान से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों का निवारण करने के निर्देश जारी किए। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधि व इलाके के मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें