बावल, 20 मई चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक डा. कृष्ण कुमार बुधवार को चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल से हरियाणा विधानसभा कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए साइकिल से पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील का प्रभाव अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई दे रहा है।विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी साइकिल के माध्यम से सचिवालय और विधानसभा पहुंच आमजन को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना केवल पेट्रोल और डीजल की बचत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और फिट रखने का सबसे सरल उपाय भी है।
विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए लोगों को नियमित रूप से साइकिल चलाने की आदत अपनानी चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। विधायक ने युवाओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें ताकि ईंधन की बचत हो और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।











