*एक राष्ट्र – एक चुनाव पर जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का समापन :-
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज दिनांक 22 मार्च 2025 को मेरा युवा भारत के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं के आर गर्ल्स पीजी कॉलेज मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय सभागार में दो दिवसीय 21-22 मार्च 2025 विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर श्री राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे, मुख्य अतिथि के रूप थे। मुख्य अतिथि द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ १० प्रतियोगिता को जिसमें सर्व श्री तूबाखान, रीजुता तोमर, बन्दना वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, पूनम धार, हिमान्शु पांडेय, सतेन्द्र दुवे, शीतल शर्मा, हेमलता अग्रवाल व वन्दना को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए । नेहरू युवा केंद्र मथुरा जिला युवा अधिकारी श्री यतेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मथुरा को नोडल केंद्र बनाया जिसमें दो जनपद मथुरा व हाथरस को शामिल किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मथुरा एवं हाथरस जिले 293 के प्रतिभागियों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण किया। उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा सर्वश्रेष्ठ 150 प्रतिभागियों का चयन किया। जिनका ऑफलाइन जिला स्तरीय युवा संसद के प्रथम दिन 70 शेष 80 युवाओं युवाओं दूसरे दिन प्रतिभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के विषय ” *एक राष्ट्र एक चुनाव* ” जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने ओजपूर्ण एवं मौलिक विचार रखे । इसके लिए प्रतिभागियों को 3 मिनट का समय दिया गया। और कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डा. दीनदयाल नोडल अधिकारी रा. सेवा योजना, श्री आर एस गौतम सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी, श्री यतेन्द्र सिंह जिला युवा अधिकारी नेयुके, डा. लकी गुप्ता प्राचार्या के आर गर्ल्स डिग्री कालेज मथुरा व डा. रागिनी अग्रवाल प्रोफेसर के आर गर्ल्स डिग्री कालेज मथुरा ने भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में आये आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत डा रितु कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस के आर गर्ल्स डिग्री कालेज ने किया। तथा कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर के आर गर्ल्स डिग्री कालेज मथुरा पल्लवी सिंह द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियों व भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार डा. ज्योतिस चौहान कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस के आर गर्ल्स डिग्री कालेज मथुरा ने प्रकट किया।











