November 2, 2026 8:01 pm

कानपुर में चकेरी पुलिस की शातिर लुटेरे से मुठभेड़…गिरफ्तार: कारों पर रहती थी निगाहें, तीन साथी जा चुके जेल

पत्रकार योगेश यादव:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में चकेरी पुलिस व एसओजी की वाहन चोर गिरोह के एक लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर लुटेरे के पैर में गोली लगी। पुलिस ने लुटेरे विश्वजीत विश्वजीत सिंह बीडी उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। शातिर के साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

वाहन लूट, फायरिंग की घटनाओं में शातिर फरार था
डीसीपी पूर्वी एसके सिंह के नेतृत्व में शातिर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। वाहन लूट, फायरिंग की घटनाओं में शातिर फरार था। मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर अपराधी साहिल ठाकुर गैंग का सदस्य है। चकेरी की सनिगवां चौकी इलाके के अलकनंदा कॉलोनी रेलवे अंडर पास के पास मुठभेड़ हुई।

पुलिस तीन साथियों को पहले ही भेज चुकी जेल
बीती रात 3:30 बजे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में शातिर घूम रहा था। शातिर बदमाश विश्वजीत सिंह उर्फ बीडी दिसंबर 2024 में ब्रेजा, वेन्यू कार व बाइक लूट समेत चकेरी क्षेत्र में 2 फायरिंग की घटनाओं में शामिल था। कार लूट की घटना में शामिल आर्यन, शुभम व आकाश को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें