रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान /पीएनपी न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आगर मालवा /कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर एक बजे छावनी नाका चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर नामांकन निरस्त करने के फैसले का विरोध जताया। पुतला दहन के समय पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस निर्णय को लोकतंत्र और संविधान पर हमला मानती है तथा इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव जीतू पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष अनमोल वर्मा,विधानसभा अध्यक्ष बहादुर बगड़ावत,ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह, प्रधान सिंह , पार्षद पवन कारपेंटर, बहादुर दायमा,लक्की गुर्जर, दशरथ चौहान, किशोर गुर्जर, तरवन सिंह,सागर बरेठा, तुषार पांडे,प्रकाश नायक, संजय मालवीय,राहुल मालवीय, सोमेश गोस्वामी,नाहर सिंह, जीवन आजाना, दिनेश पीपलिया विक्रम सिंग ,ऋतु राज सूर्यवंशी ,धर्मराज सेन,राहुल मेघवाल , नितिन मालवीय , राजेश नवरंग,आदि











