रेवाड़ी, 27 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राष्ट्रीय कवि संगम की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सैंड पाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व संस्कृति लेखक सत्यवीर नाहड़िया ने की,संगम के जिला अध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल ने बताया कि बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, आगामी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने व जिले में साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर संगम परिवार की ओर से जिले में अनेक कवि-सम्मेलन आयोजित किए जाने पर सहमति हुई। नवचयनित पदाधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा नियमित साहित्यिक आयोजनों के संचालन का संकल्प लिया।बैठक के उपरांत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महामंत्री अरुण गुप्ता ‘अजेय’, उपाध्याय डॉ. सुधा यादव, डाॅ. कविता गुप्ता, सैनिक शत्रुघ्न, संरक्षक सरोज भारद्वाज, प्रचार-प्रसार सचिव यतिन चारण, मीडिया प्रवक्ता योगेश कौशिक आदि कवियों ने राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सरोकार, संस्कृति एवं मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया। काव्य पाठ ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया तथा साहित्यिक वातावरण को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। इस अवसर पर सिटी थाना इंचार्ज, सुबेसिंह व सतीश भारद्वाज सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।











