November 2, 2026 9:40 pm

कलेक्टर ने चार कर्मचारियों को दिया वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस

संभागीय जन संपर्क कार्यालय रीवा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

 

 

 

कार्य से अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज

रीवा 7अप्रैल / कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दोपहर बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया ।कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को नस्तियों के निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय की साफ-सफाई और अभिलेख व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपनी सीट से कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए चार कर्मचारियों के विरुद्ध कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए । इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि चार कर्मचारियों को दो वेतन वृद्धि रोकने और एक दिन का वेतन काटने का नोटिस दिया गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक ग्रेड तीन देवेन्द्र तिवारी, से सहायक ग्रेड 3 यश सक्सेना सहायक ग्रेड 3 रेखा पांडेय सहायक ग्रेड 3 तीन पवन पाठक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर शिवपूजन सिंह को नोटिस दिया गया है ।नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें