November 2, 2026 8:50 pm

ओ डी एफ प्ल्स मांडल गाव का इज्जत घर प्रधान सचिव मिल कर कररहे बेइज्जत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया।शौचालय को ओ डी एफ प्ल्स मांडल गाव का ‘इज्जतघर’ का नाम दिया गया, लेकिन खुले में शौचमुक्त अभियान की ‘इज्जत’ मुरली छपरा ब्लॉक के हृदय पुर में नीलाम हो रही है। हृदयपुर गांव के बाधेदन पासवान, रविन्द्र यादव का कहना है कि सरकारी मिशनरी का दावा है कि मुरली छपरा ब्लॉक खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार के चलते हृदयपुर गांव में शौचालय का निर्माण कुछ अधर में है। और पुरुष शौचालय में ताला बन्द है। महिला इज्जत घर बिना दरवाजा के प्रधान सचिव द्वारा बेइज्जत घर बना दिया गया है।और ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर हैं। कागजों में शौचालय बन चुके हैं, जबकि निचे फर्श ,बिजली, पनी का काम बाकी है। शौचालय इस्तेमाल नहीं हो रहा। शौचालय निर्माण के लिए बजट जारी होने के बाद अधिकारी पलटकर नहीं देखा और कागजी रिपोर्ट पर ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। केयर टेकर का भी नाम लिखा गया है सामुदायिक शौचालय केयरटेकर का कार्य शौचालय को साफ और सुव्यवस्थित रखना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि सभी को इसका उपयोग करने में आसानी हो।
लेकिन शौचालय पर कभी केयरटेकर नहीं पहुंचती। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि एक से दो दिन में शौचालय का कार्य पूरा हो जाएगा दरवाजा टूट गया था। फिर से लग जायेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें