November 2, 2026 8:07 pm

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राव इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्र* 

रिपोर्टर दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम, 16 मई।

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को जनमानस तक पहुँचाने और वीर सैनिकों के शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से आज मानेसर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। यात्रा में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भी शिरकत की।

आईएमटी चौक से यात्रा की शुरुआत देशभक्ति नारों और जयघोष के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, नारी शक्ति व स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा मानेसर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर हमारे जांबाज़ सैनिकों की बहादुरी और रणनीतिक दक्षता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व ने देख लिया है कि अगर आतंकवादी हमारी तरफ आंख उठाकर देखेंगे तो ऑपरेशन सिंदूर रुकने वाला नहीं है। हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

राव ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़े हैं। हम सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं जिन्होंने राष्ट्र के गौरव के लिए लड़ाई लड़ी और मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से ना केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि उनको घुटनों पर लाने की कुव्वत भी रखता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जब वैश्विक स्तर पर किसी भी देश के रिश्तों में स्थिरता व विश्वसनीयता नही है। ऐसी परिस्थितियों में हम सभी 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट रहकर देश के दुश्मनों का सामना करना होगा। राव ने कहा कि हम सभी भारतीयों की एकजुटता हमारी सेनाओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण प्रयास होगी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गर्व और समर्पण का प्रतीक बना है। यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीरों को समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से देश की एकता, अखंडता और सैनिकों के सम्मान में सदैव अग्रसर रहने की अपील की।

इस अवसर पर मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, गुरुग्राम की पूर्व मेयर मधु आजाद, मानेसर जिला अध्यक्ष अजित यादव, गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, महिला मोर्चा से रीना यादव, वीरेंद्र हबलु, मास्टर बलबीर, राव अभय सिंह, प्रोफेसर हंसराज, आईएमटी के पूर्व प्रधान पवन यादव, इंदरजीत खाटू सहित आसपास के क्षेत्र के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें