November 2, 2026 8:07 pm

एसपी की अपराधियों को नसीहत; ग्रामीणों से सीधे हुए रूबरू

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 17 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने थाना बावल का दौरा किया और थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के मौजिज व्यक्तियों एवं सरपंचों के रूबरू हुए। इस दौरान डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार भी मौजूद रहे। एसपी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका समय पर समाधान करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्प संचालक व भट्टा मालिकों की समस्या तथा सुझाव सुनकर सुरक्षा के नजरिए से आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाए। वहीं लोगों से तालमेल रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से उनकी समस्याएं सुने और समय रहते उनका समाधान करें। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।

नशा मुक्ति व महिला सुरक्षा पर दिया जोर एसपी मीणा ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस प्रयासों की जानकारी दी और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है। इसलिए नशा बेचने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि जिले के हॉटस्पॉट पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो।

साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों बारे किया जागरूक उन्होंने ग्रामीणों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी साइबर ठगी की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराने का आह्वान किया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और गति सीमा का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना और मोबाइल फोन का उपयोग करना खतरनाक है और सभी को इन आदतों से बचना चाहिए।

पेट्रोल पम्प संचालक व भट्टा मालिकों के साथ की बैठक

कार्यक्रम के बाद एसपी ने पम्प संचालक व भट्टा मालिको के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना व अनाधिकृत रूप से रहने वाले बंगला देशी श्रमिकों की सूचना पुलिस को देना था। बैठक में एसपी ने पेट्रोल पंप मालिकों को सुरक्षा उपाय जैसे सीसीटीवी कैमरे, सायरन, और अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर चोरी और डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। रेवाड़ी पुलिस भले और शरीफ लोगों के साथ हमेशा तत्पर है साथ ही अपराधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें