November 2, 2026 8:12 pm

एक हवा के झोंका ने प्रधान व सचिव का भ्रष्टाचार का पोल खोल कर रख दिया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नित्यानन्द सिंह 
बलिया । ग्राम प्रधान एवं सचिव के भ्रष्टाचार का पोल एक हवा के झोंका ने खोल कर रख दिया। आपको बताते चले कि मामला मुरली छपरा ब्लॉक के कोड़हरा नौबरार ग्राम सभा बीते दिनों रविवार को आयी एक हवा का झोका ने लाखों रूपये की लागत से बना लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट का प्रवेश पर स्टील का गेट को धरा सही कर दिया और जमीन पर बिखर गया।

ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले लाखों के लागत से निर्मित हुआ था। बड़े सिंह कुबेर यादव ने बताया कि ग्राम सचिव देवेंद्र गिरी और ग्राम प्रधान अशोक यादव ने गाँव के विकास के लिए योगी सरकार द्वारा दिये गये पैसों का लूट खसोट किया है। पुरे गाँव में भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी कोई गिनती नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से गाँव में विकास के लिए सरकार का फंड का भी जाँच करवाने की अपील की है।

ग्राम सचिव ने बताया कि डेढ़ लाख के लगत से गेट बन रहा था यह टेंडर एक ठेकेदार को दिया गया था। अभी कार्य रनिंग पर था तब तक हवा के झोंके से गिर गया इसका कोई अभी पेमेंट नहीं हुआ था। ठेकेदार फिर से गेट बनाएंगे।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें