November 2, 2026 9:40 pm

उल्टा पड़ा गया दांव: जिसकी शिकायत पर जीतू पटवारी ने भरे मंच से टीआई को धमकाया, वही निकला हत्या का आरोपी*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीकमगढ़। अकसर किसी पीड़ित की फरियाद पर नेता बिना पड़ताल किए ही सीधे अधिकारी को फोन लगाकर हड़का देते हैं, लोग भी उनके यह अंदाज देख तालियां बजा देते हैं, परंतु टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने हुआ ऐसा वाक्या अब उल्टा पड़ गया है। दरअसल जिसे पीड़ित मानकर पटवारी ने हत्या की मामले में टीआई को टीम के साथ जतारा थाना घेरने की चेतावनी दी थी, वही पीड़ित इस मामले में आरोपी निकला है। इस मामले में दोनों की बीच भरे मंच से फोन पर हुए संवाद का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला भोपाल तक गूंजा था, क्योंकि टीआई ने इस मामले में अपना सही पक्ष रखने के अलावा यह भी कह दिया था कि वह दो साल पीएचक्यू में वनवास काटकर आए हैं।

*13 अप्रैल को हत्या, 17 अप्रैल को सभा*
जतारा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में तुलाराम प्रजापति (45) का शव 13 अप्रैल की सुबह एक चबूतरे पर पड़ा मिला था। परिवार ने तीन लोगों पर हत्या का संदेह जताया था।

इसी बीच 17 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए टीकमगढ़ पहुंचे, तो मृतक की पत्नी और भतीजा घनेंद्र प्रजापति शहनाई गार्डन में चल रहे कार्यक्रम में पहुंचे।

चूंकि मामला दलित परिवार से जुड़ा था, तो स्थानीय नेताओं ने उन्हें मंच तक पहुंचा दिया। पटवारी ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप सुन तुरंत मंच से ही जतारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक को फोन लगा दिया।

कहा कि अभी तक हत्यारे गिरफ्तार क्यों नहीं किए। पीड़ित कह रहे हैं कि वे खुले घूम रहे हैं, हालांकि टीआई ने उसी समय कहा था कि जिन पर संदेह जताया है, उन्हें थाने लाकर पूछताछ कर ली गई है।

पटवारी ने हड़काते हुए कहा था कि जल्द खुलासा करो, वर्ना टीम के साथ जतारा थाना घेर लेंगे। इस संवाद को वीडियो खूब वायरल हुआ, परंतु सोमवार को इस मामले में पर्दाफाश से यह संवाद फिर सुर्खियों में आ गया।

*जमीन विवाद में हुई थी हत्या*
मंच पर शिकायत करने पहुंचा घनेंद्र प्रजापित और उसका पिता सियाराम प्रजापति ही हत्यारोपी निकले हैं। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किए गए सब्बल (लोहे की छड़) को भी जब्त कर लिया गया है। जमीन को लेकर विवाद और भतीजे की पत्नी से छेड़छाड़ करने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें