रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र: घोरावल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां में बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी पर कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनकी एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोक दी है।27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें विद्यालय के कुछ बच्चे टूटी हुई बाउंड्री की मरम्मत के लिए ईंट ढोते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।
प्रधानाध्यापिका ने क्या कहा?
प्रधानाध्यापिका ने अपने जवाब में बताया कि विद्यालय की करीब 10 फीट लंबी चहारदीवारी कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी। इसकी मरम्मत के लिए दो मजदूर और एक राजगीर लगाए गए थे। अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में रखी ईंटों को मजदूर बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे खुद ईंट उठाकर ले जाने लगे। बच्चों को ईंट ढोते देखकर उन्हें तत्काल कक्षा में बुला लिया गया।
विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्टीकरण की जांच के बाद माना कि शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों का कक्षा से बाहर रहना और उन पर सही तरीके से निगरानी न होना लापरवाही है। इसी आधार पर प्रधानाध्यापिका की एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया है कि विद्यालय केसमय बच्चों पर पूरी निगरानी रखी जाए और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। घटना दोबारा होने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।











