November 2, 2026 6:59 pm

आलिया भट्ट की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा!  करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत, परिवार को ₹40 लाख मुआवजे का ऐलान  फिल्म सेट की सुरक्षा पर उठे सवाल

रिपोर्टर: योगेश यादव | PNP न्यूज़ महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर बड़ा हादसा, टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत; परिवार को 40 लाख की मदद का ऐलान

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फिल्म के सेट पर काम कर रहे एक टेक्नीशियन चंद्रधारी यादव की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। यह घटना करीब तीन दिन पहले मुंबई की फिल्मसिटी में हुई, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अभिनेत्री आलिया भट्ट भी सेट पर मौजूद थीं और अपने हिस्से की शूटिंग कर रही थीं। घटना के बाद फिल्म की टीम और इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन कंपनी ने मृतक टेक्नीशियन के परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर 40 लाख रुपये देने की घोषणा की है। चंद्रधारी यादव अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए फिल्म सेट्स पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है। संगठन ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग रखी है, ताकि परिवार को भविष्य में आर्थिक सहारा मिल सके।

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। पहले इसे 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया। अब फिल्म के 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें