पीएनपी न्यूज़ / रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगर-मालवा- आम आदमी पार्टी जिला इकाई आगर द्वारा हाल ही में पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं—राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रम जीत साहनी एवं राजिंदर गुप्ता—के विरोध में पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हमेशा ईमानदारी और जनसेवा के मार्ग पर डटे रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय मालवीय, प्रदेश सचिव (SC विंग) ईश्वर अजमेरिया, प्रदेश सह सचिव अजय मालवीय, जिला सचिव शैलेन्द्र अजमेरा, दिनेश मालवीय (अजा जिला अध्यक्ष), अमन खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Views: 235











