बैरिया बलिया।होली के अवसर पर समाजसेवी ने बैरिया नगर पंचायत स्थित बुढ़वा शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों को लेकर विशेष रुचि दिखाई और इसके निर्माण में सहयोग देने की बात कही नगर पंचायत में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास के अपने विजन को साझा किया। किसी गरीबों को रंग गुलाल तो किसी जरूरतमंद को कपड़े तो किसी को मिष्ठान। इसी कड़ी में बिनोद सिंह ने बैरिया नगर पंचायत में सेवा कार्य किया। 

समाजसेवी बिनोद सिंह उन लोगों के साथ होली मनाई जो झुग्गी झोपड़ी मे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं गरीबों को अपने पैसा से छत एवं हैंडपंप देने का वादा किया।निर्धन, गरीब, पिछड़े तथा अनूसूचित परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल स्मार्ट क्लास नगर पंचायत में बनेगा।चिड़िया मोड़, जगदेवा, बैरिया दक्षिण टोला और बैरिया के विभिन्न स्थानों पर जाकर श्री सिंह ने सभी बैरिया वासियों को रंगों के इस महापर्व की शुभकामना दी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Views: 64











